{"_id":"6a08d4fd4e7af734940b5a17","slug":"lokesh-alias-tandels-last-rites-performed-in-the-presence-of-police-and-pac-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163777-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में लोकेश उर्फ टंडेल का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में लोकेश उर्फ टंडेल का अंतिम संस्कार
Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 17 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। गांव अल्हैदादपुर कलां निवासी लोकेश उर्फ टंडेल के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस और पीएसी की कड़ी निगरानी में किया गया। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए फोर्स तैनात रही, जबकि शुक्रवार रात भर अल्हैदादपुर कलां में पीएसी तैनात रही और हालात पर नजर बनाए रखी गई।
लोकेश उर्फ टंडेल की हत्या बृहस्पतिवार रात बिजनौर जनपद के शिवाला कलां क्षेत्र में उस समय कर दी गई थी, जब वह अपने दोस्त विशाल पाल के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। बताया गया कि अमृत सरोवर पर चल रही पार्टी के दौरान शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लोकेश की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बृहस्पतिवार देर रात परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन शुक्रवार शाम ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों और ग्रामीणों ने अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर रजाकपुर चौराहा के पास जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन ठप हो गया था। सूचना पर सीओ अवधभान भदौरिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
एसडीएम ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब शाम सात बजे जाम खोल दिया था। इधर, बिजनौर पुलिस ने मृतक के भाई अंकुल चौहान की तहरीर पर सिंटू उर्फ सचिन, विशाल उर्फ बिच्छू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि अल्हैदादपुर कला पुलिस और पीएसी लगातार तैनात रही और अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा दिया गया है। बिजनौर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।