फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lockdown

रेड जोन मिला तो सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासनिक अमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown
अमरोहा। रेड जोन मिलने और लॉकडाउन-3.0 की घोषित होने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अफसर सड़कों पर उतर आए। डीएम और एसपी ने फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकला। यहां मौजूद अफसरों को दिशा-निर्देशा दिए। साथ ही माइक पर एनाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग बेवजह सड़कों पर घूमते मिले। उन्हें पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कई बाइकों का चालान किया। जबकि कई वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अमला सड़कों पर रहा। सुबह दस बजे डीएम उमेश मिश्र और एसपी डॉ विपिन ताडा, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम विवेक यादव और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह फोर्स के साथ नगर के टीपी नगर चौराहे पर पहुंचे। यहां से पैदल फ्लैग मार्च निकला। सभी पुलिस कर्मी मुंह पर अंगोछा बांधे हुए सोशल डिस्टेंस के साथ चल रहे थे। जबकि बाइक पर सवार पुलिस कर्मी होरन देते हुए चल रहे थे। फ्लैग मार्च टीपी नगर से शुरू होकर कोट चौराहा, मुख्य बाजार, सराफ बाजार, गुजरी, कोतवाली, बड़ा बाजार, मंडी चौक-चौब पहुंचे। डीएम और एसपी ने माइक पर एनाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस दौरान दो किराना दुकानदार समय अवधि के बाद दुकान खोलते मिले। दुकान पर भीड़ लगी थी। यह देखकर दोनों अफसरों का पारा चढ़ गया। इसके बाद दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा जनपद के अलग-अलग थाना पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की। जबकि सड़कों पर फर्राटा भरते कई वाहनों को सीज कर दिया। इतने वाहनों का चालान किया। जबकि इतने का शमन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed