फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lockdown begins, city markets will open at five

लॉक डाउन शुरु, शहर के बाजार पांच से खुलेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lockdown begins, city markets will open at five
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच शुक्रवार की रात से 83 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो गया है। अब मंगलवार यानी चार मई की सुबह सात बजे से आवागमन शुरू हो सकेगा। लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होगी। कंटेनमेंट जोन में बंदी प्रभावी रहेगी। हालांकि शहर में मंगलवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते अब पांच मई को बाजार खुलेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार की रात से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में केवल औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन के काम होंगे। वहीं आवश्यक सेवाओं दूध, सब्जी समेत अन्य वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। शुक्रवार की रात आठ बजे के बाद शहर में लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर की दुकानों के शटर डाउन हो गए। नई व्यवस्था के तहत कंटेनमेंट जोन में शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। सामान्य इलाकों में खुले जगहों पर शादी में 100 लोग शामिल होने की अनुमति है। इसके अलावा सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति रहेगी। अब शनिवार, रविवार और सोमवार को पूरी तरह बंदी रहेगी। आम लोगों का घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा मंगलवार को साप्ताहिक बंदी है। इसके चलते शहर मेें मंगलवार चार मई को बाजार और दुकानें नहीं खुलेंगी। ऐसे में पांच मई को शहर में दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed