{"_id":"60e8a0598ebc3eccc45f4f1a","slug":"lock-found-hanging-in-three-schools-till-9-15-am-jpnagar-news-mbd395146154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 9.15 बजे तक तीन स्कूल में लटकता मिला ताला, सीडीओ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 9.15 बजे तक तीन स्कूल में लटकता मिला ताला, सीडीओ सख्त
विज्ञापन
अमरोहा। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में परिषदीय स्कूल के खुलने की असलियत सामने आ गई है। सुबह लगभग नौ बजे तक उच्च प्राथमिक स्कूल भीमनगर उझारी में ताला लटकता मिला। वहीं प्राथमिक स्कूल भीमा सुल्तानपुर भी 9.15 बजे तक बंद मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है। उधर, तीन स्कूलों के बंद मिलने पर सीडीओ सख्त हो गए हैं। उन्होंने बीएसए चंद्रशेखर से कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट तलब की है।
हसनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह चौहान शुक्रवार को सुबह 8.55 बजे उझारी में पहुंचे। उन्होंने उच्च प्राथमिक स्कूल भीमनगर में ताला लटकता देख फोटोग्रॉफी कराई। यहां पर एक प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इसके बाद वह कुछ देर के बाद प्राथमिक स्कूल भीमा सुल्तानपुर में गए। यहां पर भी स्कूल में ताला लटकता पाया। यहां पर एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र है। स्कूल परिसर में घास फैला हुआ था इसके अलावा पानी की टंकी का पाइप लटक रहा था। उच्च प्राथमिक स्कूल भीमा सुल्तानपुर में भी ताला लटकता मिला। यहां पर दो सहायक अध्यापक कार्यरत है। कुछ देर तक स्कूल खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई नहीं आया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है। उनसे कार्रवाई के लिए संस्तुति की है।
बीएसए निर्देशित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों से सभी स्कूलों का सत्यापन कराए। इसके साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए। अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ