फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

55 घंटे के लॉकडाउन को जिला पांच जोन और 19 सेक्टरों में बंटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
lock down
55 घंटे के लॉकडान को जिला पांच जोन और 19 सेक्टर में बंटा
विज्ञापन

- सावधान, घर से निकले तो लगेगा जुर्माना, कटेगा चालान, जिलेभर के 40 स्थानों पर रहेगी पुलिस पिकेट-बैरियर
- गली-मोहल्लों में मुस्तैद रहेगी पुलिस, गश्त भी बढ़ाई, बेवजह घूमने वालों के वाहन होंगे सीज, जाना पड़ सकता है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। सरकार द्वारा घोषित 55 घंटे के लॉकडाउन के लिए शासन प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। सावधान रहे...घर से निकले तो चालान कटेगा, जुर्माना लगेगा। जिलेभर में चालीस स्थानों पर पुलिस पिकेट और बैरियर रहेंगे। गली-मोहल्लों में पुलिस मुस्तैद रहेगी। पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। अनावश्यक घूमने वालों के वाहन सीज होंगे। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जिले को पांच जोन और 19 सेक्टरों में बांटा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इसके लिए पुलिस ने रातभर अनाउंस कर लोगों के लॉकडाउन के लिए अवगत करा दिया है।

कोरोना संक्रमण के फैलते प्रकोप को लेकर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 55 घंटे के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। यह लॉकडाउन शुक्रवार की रात दस बजे से शुरू हो गया है। जो सोमवार की सुबह पांच बजे तक रहेगी। फल-सब्जी मंडी खुलेंगी। पहले की तरह जरूरी सुविधाएं जारी रहेंगी। लेकिन अनावश्यक रूप से घर से बाहर घूमने वालों की खैर नहीं हैं। इसके लिए पुलिस ने जिलेभर में हाईवे-स्टेट हाईवे सहित 40 स्थानों पर पुलिस पिकेट और बैरियर लगाए हैं। केवल अमरोहा शहर में सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। शहर के गली-मोहल्लों में पुलिस का पहरा रहेगा। लोगों को घर से बाहर निकले की कतई इजाजत नहीं है। लॉकडाउन तोड़ने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। चार क्यूआरटी पुलिस और एक कंपनी पीएसी ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई करेंगी। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से जिले को पांच जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में सख्ती से लॉकडाउन का पालने कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाइकों के चालान काटे जाएंगे। थानों में बैठक कर और लोगों के लॉकडाउन के बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed