फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lobour dead in accident

मजदूर की मौत पर भड़के लोग, लगाया जाम

Sun, 18 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 18 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
lobour dead in accident
taxi accident - फोटो : AmarUjala
हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा पुल के पास सेंट्रो कार ने साइकिल सवार ससुर-दामाद को टक्कर मार दी। हादसे में ससुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे में मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मुआवजे की मांग को लेकर संभल रोड पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। किसी को भी निकलने दिया। 
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते सैदनगली और कोतवाली पुलिस के साथ सीओ भी मौके पर पहुंच गए। जाम खुलवाने को लेकर भीड़ की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदनगली थाना इलाके के गांव बेगपुर शर्की निवासी चंद्रसैन (40) पुत्र धन सिंह मजदूरी करके पेट पालता है। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे चंद्रसैन अपने दामाद संभल के गांव छछैरा निवासी धर्मपाल के साथ साइकिल पर सवार होकर हसनपुर से वापस गांव लौट रहा था।

कालाखेड़ा पुल से आगे उझारी की दिशा में सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर सैकड़ों की तादाद में महिलाओं के साथ लोग एकत्र हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर दोपहर करीब एक बजे संभल-हसनपुर रोड पर जाम लगा दिया।

सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात काबू में नहीं हुए तो कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ जाम खोलने को तैयार नहीं हुई, तो मौके पर सीओ ओमपाल सिंह पहुंच गए। सीओ द्वारा जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, तो भीड़ ने उग्र रूप दिखा दिया।


फावड़े व चप्पल लेकर पुलिस पर चढ़ने का प्रयास किया गया। भीड़ की पुलिस से नोकझोंक होने के साथ जमकर हंगामा हुआ। मुआवजा दिए जाने के आश्वासन के बाद करीब शाम चार बजे जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed