{"_id":"66d6635f3e7538993100d4c7","slug":"loaders-and-tractors-involved-in-illegal-mining-caught-fir-lodged-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124943-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अवैध खनन कर रहे लोडर और ट्रैक्टर पकड़े, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अवैध खनन कर रहे लोडर और ट्रैक्टर पकड़े, एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा।
मऊमय चक गांव के जंगल में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। खनन में लगे लोडर और ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ लिए। पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसडीएम सदर सुधीर कुमार को देहात थाना क्षेत्र के मऊमय चक गांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इनके निर्देश पर हलका लेखपाल पीयूष कुमार, बरखेड़ा राजपूत क्षेत्र के लेखपाल मयंक चौधरी और खनन अधिकारी मनीष यादव मौके पर पहुंचे, जहां कुछ आरोपी अवैध रूप से मिट्टी की खोदाई कर प्लॉट में भराव डाल रहे थे। आरोपियों ने कई लोगों के खेत से कई हजार घन मीटर मिट्टी चोरी कर ली है। वहां एक लोडर से दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में मिट्टी भरी जा रही थी। खनन करने वालों के पास अनुमति भी नहीं थी। खनन अधिकारी मनीष यादव ने देहात थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसी बीच ट्रैक्टर चलाने वाले लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस ने लोडर व ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर सीज कर दिए। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में दरोगा उमेश कुमार की तहरीर पर अहरोई निवासी अशोक उर्फ भोलू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।