{"_id":"6761da62f1baf162b50e32e4","slug":"llc-ten-10-league-players-excited-to-meet-harbhajan-singh-and-brett-lee-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130988-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलसीटेन-10 लीग : हरभजन सिंह और ब्रेट ली से मिलने को खिलाड़ी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलसीटेन-10 लीग : हरभजन सिंह और ब्रेट ली से मिलने को खिलाड़ी उत्साहित
Wed, 18 Dec 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आईपीएल की तर्ज पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला के तत्वावधान में होने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट लीग (एलएलसीटेन-10) को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। अमरोहा के खिलाड़ियों को इसके माध्यम से हरभजन सिंह, ब्रेट ली और ग्रिस गेल जैसे क्रिकेट सितारों से मिलने का मौका भी मिलेगा। ऐसे में जिलेभर के कोच और एकेडमी संचालक भी अपने खिलाड़ियों को लीग में प्रतिभाग कराने में जुट गए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यम से वह लीग में हिस्सेदारी कराने को प्रेरित कर रहे हैं। एलएलसीटेन-10 का आयोजन जनवरी में होगा।
जिले के क्रिकेट एकेडमी संचालकों का कहना है कि टेनिस बॉल क्रिकेट को लेकर यह बहुत अच्छी पहल है। इसके रोमांच को लेकर युवा क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। लीग के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक ऑनलाइन होंगे। उनका कहना है कि अमर उजाला की इस लीग में अमरोहा के खिलाड़ियों की बहुत अच्छी संख्या रहने वाली है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के भी क्रिकेटर बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराने में लगे हैं। एलएलसी-10 के लिए आवेदन WWW.LLCTEN10.COM पर 31 दिसंबर तक होने हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रुपये तय किया गया है। रजिस्ट्रेशन के बाद 10 से 20 जनवरी के बीच ट्रायल्स में होंगे। अच्छी बात यह है कि लीग में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, ब्रेट ली, क्रिस गेल जैसे विश्वस्तरीय क्रिकेटरों से मिलने का मौका मिलेगा और क्रिकेट के गुर सीख सकेंगे।
25 हजार से शुरू होगी चयनित खिलाड़ियों की बोली
आईपीएल की तर्ज पर एलएलसी में भी अलग-अलग शहरों के नामों पर टीमें बनाई गई हैं। इनमें वेंकटेश्वर लाइंस मुरादाबाद, कानपुर चीफस, बैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी, जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा, जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा, क्राशा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ, काशी नाइटर्स वाराणसी, सुपर ब्रज वॉरियर्स आगरा हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीमों के मालिक बोली लगाएंगे। बोली की शुरुआत बेस प्राइस 25 हजार रुपये से होगी।
विज्ञापन
- क्रिकेट में कुछ बड़ा करने का सपना देखने वालों के लिए अमर उजाला की यह शानदार पहल है। इस लीग से युवा खिलाड़ियों को अच्छा अवसर दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए भी अच्छा मौका है। इस लीग से जुड़कर खिलाड़ी प्रतिभा दिखा सकेंगे। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जो खिलाड़ी हमारे संपर्क में है। वह एलएलसी टेन-10 में पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठाएं। युवाओं में भी उत्साह है। -
आदित्य चहल, क्रिकेट खिलाड़ी
- युवा क्रिकेटरों को बड़े मंच से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। अमर उजाला की यह बहुत अच्छी पहल है। इस लीग से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शहर व क्षेत्र से करीब 300 से अधिक खिलाड़ी हमसे जुड़े हुए हैं। हमारी ओर से खिलाड़ियों को एलएलसी टेन-10 के बारे में बताया गया है। जिसके बाद से खिलाड़ी एलएलसी टेन-10 के ट्रॉयल में जाने को पंजीकरण भी कर रहे हैं। - सेंटी गुप्ता, क्रिकेट खिलाड़ी
- एकेडमी से 1400 खिलाड़ी जुड़े हैं। एकेडमी की ओर से अमर उजाला की ओर से होने वाले एलएलसी टेन-10 लीग के आयोजन के संबंध में बताया जा रहा है, साथ ही मैसेज भेजे जा रहे हैं। लगातार पंजीकरण भी कराया जा रहा है। आसपास के जिलों से जानकारी के अनुसार उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। करीब 200 से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने का हमने लक्ष्य भी रखा है। खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। चमन चौहान-
कोच, द आर्यन्स क्रिकेट एकेडमी।
- यह बहुत अच्छा प्लेट फार्म है। जिससे खिलाड़ी अपना हुनर दिखा सकें। हमारी क्रिकेट एकेडमी में वैसे तो 1200 से अधिक बच्चे जुड़े हैं। जिनमें 70 से 80 खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं। अमर उजाला की ओर से होने वाली एलएलसी टेन-10 लीग के बारे में अधिकांश खिलाड़ियों को जानकारी है। लगातार चर्चा भी की जा रही है। अच्छी बात ये है कि इसमें उम्र को लेकर पाबंदी नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी आगे आएंगे। 70 से 80 बच्चों का पंजीकरण हम करा रहे हैं। - मोहम्मद हसीन बादशाह कोच, रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी
-- --