फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Liquor salesman robbed on the strength of guns

शराब सेल्समैन को तमंचों के बल पर लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Liquor salesman robbed on the strength of guns
लूट का शिकार शराब की दुकान का सेल्समैन केशव - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव कैसरा स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर 35 हजार रुपये की धनराशि लूट ली। विरोध करने पर सेल्समैन के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम कैसरा में सोमदत्त के नाम से देशी शराब की दुकान है। दुकान पर थाना बछरायूं के गांव मुर्गुपुर निवासी केशव सेल्समैन है। वह गुरुवार की रात लगभग नौ बजे अपने गांव के ही प्रदीप के साथ बाइक से घर जा रहा था। ग्राम कैसरा से कुछ दूर जाने पर पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसकी बाइक रोक ली और केशव के पास मौजूद 35 हजार रुपये लूट लिए। केशव व प्रदीप ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। लूट के बाद केशव ने शोर मचाया और फोन पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना बछरायूं व धनौरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने केशव से घटना की जानकारी की। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कोई हाथ नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि केशव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

चार दिन के भीतर लूट की दो घटनाओं से लोगों में भय
मंडी धनौरा। चार दिन के भीतर एक ही स्थान पर लूट की दो घटनाएं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना पनपने लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग अब सूर्यास्त के बाद घर से निकलने में कतराने लगे हैं। वही दूसरी ओर बदमाशों ने चार दिन के भीतर लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को भी खुली चुनौती दी है। बीते मंगलवार को ग्राम तोमड़ा निवासी कविता से भी बाइक सवार बदमाशों ने इसी स्थान पर दिनदहाड़े 15 हजार रुपये लूट लिए थे। वह कैसरा गांव स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से रुपये निकाल कर अपने गांव वापस जा रही थी। इस घटना को तीन दिन भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने शराब सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed