फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lineman scorched by turning on line despite shutdown

Amroha News: शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने से लाइनमैन झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lineman scorched by turning on line despite shutdown
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में बिजली फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन शटडाउन के बावजूद लाइन चालू किए जाने से झुलस गया। उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर लाइनमैन के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बिजलीघर पर हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी नरेश कुमार आजमपुर बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन का काम करता है। बुधवार रात गांव ताजपुर के किसी उपभोक्ता ने बिजली लाइन में फाल्ट की शिकायत की थी। नरेश के परिजनों का कहना है कि बिजलीघर से शिकायत मिलने पर नरेश शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। इसी बीच किसी ने लाइन चालू कर दी, जिससे वह करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर सरकारी अस्पताल आए। जानकारी मिलने पर नरेश के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आजमपुर बिजलीघर पर हंगामा काटा। उन्होंने शटडाउन के बावजूद बिजली चालू करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article