फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Light rain on the first day of the year added to the chill.

Amroha News: साल के पहले दिन बूंदाबांदी ने किया सर्दी में इजाफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Light rain on the first day of the year added to the chill.
अमरोहा। ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बृहस्पतिवार को नए साल के पहले दिन सर्दी ने खूब सताया। सुबह से कोहरे की दस्तक होने से धूप नहीं निकली। शाम के समय हल्की बारिश की बूंदों ने और अधिक ठंड का एहसास कराया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोहरे के साथ शीतलहर भी ठंड में और अधिक इजाफा कर रही है। दिन में धूप न निकलने के कारण लोग घरों में कैद रहे। सड़कों के किनारे जगह-जगह अलाव ही लोगों का सहारा बना। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखा।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत कोहरे और गलन भरी ठंड के साथ हुई। शीतलहर से परेशान लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर के आगे बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों से बाहर निकले लोगों को शीतलहर नश्तर की तरह चुभती रही। शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में भीड़ कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। शाम के समय बारिश की हल्की बूंदों ने ठंड में और इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचने व जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed