{"_id":"5da0c6038ebc3e93d100a421","slug":"light-jpnagar-news-mbd325426079","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी: बिना रसीद चक्कर काट कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी: बिना रसीद चक्कर काट कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बिजली निगम की लापरवाही से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग दोहरी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। पुलिस वाले बिल जमा नहीं करने पर जेल भेजने की चेतावनी दे रहे हैं। पांच अक्तूबर को शहर और देहात में चेकिंग हुई थी। हालांकि लोगों को मौके पर कोई स्लिप भी नहीं दी गई। बावजूद कार्यालय में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। इसके बाद बिजली की चोरी में चिन्हित लोग दफ्तरों का चक्कर काटने को विवश है।
प्रदेश सरकार ने बिजली की चोरी की प्रथा पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है इसके लिए बुधवार और शनिवार को चेकिंग का निर्देश दिया गया है। बिजली निगम की ओर से बिजली की चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते रोजाना बिजली की चोरी पकड़ी जा रही है। हालांकि मौके पर इन लोगों को कोई रसीद नहीं जाती है। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। शनिवार को अधिशासी अभियंता प्रथम और द्वितीय के कार्यालय में कई लोग आए थे। दरअसल पांच अक्तूबर को शहर और देहात के कई मोहल्ले में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। निगम ने उनके खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस वाले इन लोगों के घरों पर दस्तक देने लगे हैं। बीट के सिपाही ने उन्हें बकाया जमा नहीं करने पर जेल भेजने की चेतावनी दिए है। इसके चलते यह लोग घबरा गए हैं। इसके बाद यह लोग कार्यालयों में पहुंचें, लेकिन यहां भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
केस-1
अमरोहा। मजापोता की जेबा शुक्रवार को अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय में आईं। उन्होंने पटल सहायकों से बिजली की चोरी के मामले में जानकारी ली, लेकिन उन्हें कोई बता नहीं सका। बाबू उन्हें एक दूसरे के पास भेजते रहे। थक हार कर लौट गईं।
विज्ञापन
केस-2
अमरोहा। शहर के कुरैशी इलाके के सुनील अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय में आएं थे। उन्होंने बताया कि बिजली की टीम जांच करने गई थी। उन लोगों ने कोई कागज नहीं दिया, लेकिन पुलिस वाले आए थे। यहां पर कार्यालय में कोई बता नहीं रहा है।