फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Life disrupted due to heavy rains, problems due to waterlogging on roads

Amroha News: झमाझम बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, सड़कों पर जलभराव से परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to heavy rains, problems due to waterlogging on roads
अमरोहा। शनिवार को जहां पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा, वहीं रविवार को भी झमाझम बरसात जारी रही। आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ तेज बरसात होती रही। रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के पानी से सड़कें तालाब बन गईं। तो वहीं गली मोहल्लों में घरों दुकानों में पानी भर गया। पिछले 30 घंटों में 55.55 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बीच लोग घरों में ही कैद रहने का मजबूर रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में खासी गर्मी महसूस हो रही थी। इसी बीच शनिवार को मौसम ने करवट बदल ली। शनिवार को पूरे दिन बारिश हुई तो देर रात बूंदा-बांदी हुई। वहीं, आधी रात के बाद से रविवार दोपहर बाद तक तक तेज बारिश होती रही। इससे मौसम तो सुहावना हो गया। लेकिन, नालियां चोक होने से शहर भर में पानी भर गया। नगरपालिका कार्यालय के सामने, कोट चौराहा, आजाद मार्ग, टीपीनगर चौराहा, दानिशमंदान रोड, बेगम सराय, कोतवाली, मंगल का बाजार, मोहल्ला नल, मोहल्ला लकड़ा, बड़ा बाजार आदि मार्ग जलमग्न रहे। वहीं, सीएमओ कार्यालय, सीएचसी, डबल लाइन बिजलीघर आदि सरकारी भवनों में जलभराव हो गया। लोगों की दुकानों, घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। कृषि उप निदेशक रामप्रवेश ने बताया कि शनिवार से रविवार दोपहर बाद तक 55.55 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन

-----
बारिश में गिरी धान व गन्ने की फसल
लगातार हुई बारिश जगह-जगह धान व गन्ने की फसल गिर गई है। किसानों का मानना है कि यदि बारिश होती रही और धान की फसल पानी में गिरी रही तो नुकसान हो सकता है। हालांकि, गन्ने की फसल को बारिश से फायदा बताया जा रहा है। वहीं, सब्जियों की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। इन दिनों तुरई, लौकी, लोबिया, गोभी, भिंडी, बैंगन, मूली, खीरा की खेती हो रही है। बारिश के चलते अधिकांश फसल पानी की जद में आ गई है। यदि अधिक समय तक बारिश हुई और पानी भरा रहा तो इन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि रक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि गन्ने व धान की फसल को बारिश से फायदा है। हालांकि, धान की फसल गिरी तो उसका चावल हल्का रह सकता है। बाकी सब्जियों की फसल में पानी भरा रहेगा तो उसे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बारिश के साथ गुल हो गई बिजली
अमरोहा। शनिवार के बाद रविवार को तेज बारिश होती रही। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया। डबल लाइन बिजलीघर में पानी भरने से बेगमसराय कलां, कटरा गुलाम अली, दानिशमंदान, समेत अन्य मोहल्लों को बिजली पूरे दिन गुल रही। वहीं, अन्य मोहल्लों में भी बिजली अधिकांश समय गुल रही। शनिवार रात से रविवार पूरे दिन बिजली गुल रही। शहर में कई जगह भारी जलभराव होने से भी फाल्ट की समस्या होने से बिजली नहीं मिल पाई। पूरे शहर की बात करें तो करीब 10 से 12 घंटे बिजली बाधित रही। जिससे लोग पानी के लिए परेशान रहे। एसडीओ ने बताया की लगातार बारिश होते रहने से फाल्ट की समस्या बनी रही। जिसके चलते बिजली बाधित रही।
-------
भारी बारिश के चलते दो भाइयों के मकान गिरे

संवाद न्यूज एजेंसी

जोया। भारी बारिश के चलते दो भाइयों के मकान गिर गए। मकान गिरने से उसमें दबे एक व्यक्ति को किसी तरह बाहर निकाल कर घायल अवस्था में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

जोया के इंकौदा रोड निवासी इंद्रराज एवं कुमराज बैंड बाजा बजाने का काम कर अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों के पक्के मकान काफी जर्जर हो गए थे। जिस कारण दोनों भाइयों ने अपने परिवार के अन्य लोगों को पास के एक मकान में शिफ्ट कर दिया था। जबकि दोनों भाई पुराने मकानों में ही सोते थे। रविवार की रात दोनों भाई मकान में सोए हुए थे। सुबह लगभग चार बजे इंद्रराज का मकान भरभरा कर गिर गया। कुमराज मकान से बाहर निकला तो थोड़ी देर बाद उसका मकान भी गिर गया। मकान में दबे इंद्रराज को पड़ोसियों की सहायता से मकान से बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में इंद्रराज को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मकान गिरने की सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई। सूचना पर लेखपाल ने पहुंचकर मुआयना करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed