{"_id":"613270908ebc3e5ad87ff0fb","slug":"leoperd-seen-jpnagar-news-mbd4014242146","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सुनपुरा गांव में मादा तेंदुए की मौत के बाद एक और तेंदुआ देहात के जंगल में घूमता देखा जा रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। अब वन विभाग सतर्क हो गया है। जंगल में पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहा है। जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके।
बुधवार रात को देहात थानाक्षेत्र के सुनपुरा के जंगल में मादा तेंदुए का शव मिला था। उसकी गर्दन व अन्य शरीर पर घाव के निशान मिले थे। वन विभाग ने दो तेंदुए की लड़ाई में मादा तेंदुए की मौत होने का दावा किया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। इसके बाद भी क्षेत्र के जंगल में एक अन्य तेंदुए को घूमते देखा जा रहा है। शुक्रवार की तड़के उक्सी रायपुर निवासी ओमप्रकाश किसी काम से साइकिल से कहीं जा रहे थे। करीब पांच बजे जैसे ही वह नंगला चौकी क्षेत्र में पहुंचे तभी सड़क किनारे स्थित पेड़ के नीचे तेंदुआ बैठा देखा। ओमप्रकाश ने मोबाइल की टार्च की रोशनी मारी तो तेंदुआ उठकर सड़क पर आ गया। गनीमत रही तेंदुए ने ओमप्रकाश पर हमला नहीं किया और थोड़ी देर में वहां से गन्ने के खेत में चला गया। उल्टे पांव घर लौटे बदहवाश ओमप्रकाश ने ग्रामीणों ने जानकारी दी।
डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि संभवत: मरने वाली मादा तेंदुआ का साथी आस-पास के जंगल में विचरण कर रहा है। उसके पकड़ने के लिए एक स्थान चिह्नित कर पिंजरा लगाकर पकड़वाया जाएगा।