फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार, अवशेष मिले, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
leoperd
रजबपुर(अमरोहा)। जंगल में तेंदुए ने बछड़े को शिकार बना लिया। उसके अवशेष जंगल में पड़े मिले। ग्रामीणों ने तेंदुए को घूमते देख तो हड़कंप मच गया। तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल बना गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगल में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ दिखाईं नहीं दिया।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी लेखराज सिंह मंगलवार सुबह खेत पर चारा लेने के लिए गए थे। उन्होंने धान के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान देखे। कुछ दूर आगे पहुंचे तो एक बछड़े के अवशेष पड़े मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह उल्टे पांव शोर मचाते हुए गांव पहुंच और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। सूचना मिलते ही वन दारोगा राजीव वर्मा और वन रक्षक नेपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंजे देखकर जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि की। बाद में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में कांबिंग की। लेकिन तेंदुआ दिखाईं नहीं दिया। इसके बाद नाजरपुर में ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुआ घूमता देखा। तेंदुए की आमद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग जंगल में जाने से कतरा रहे हें। हालांकि जंगल में बछड़ा कहां से आया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed