फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

नौगावां सादात में आबादी के बीच घुसा तेंदुआ, पेड़ के सहारे पशुशाला में घुस कर दो पशुओं को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
leoperd
नौगांवा सादात(अमरोहा)। हसनपुर तहसील क्षेत्र में आतंक मचा रखे तेंदुए ने अब नौगांवा सादात कस्बे में दस्तक दी है। कस्बे में आबादी के बीच तहसील के सामने बने पशुशाला में घुसकर बंधे पशुओं पर हमला बोल दिया। दो पशुओं को मार डाला। पशुशाला के बाहर बकरे का अवशेष और भैंस का बच्चा मृत अवस्था में मिला। जबकि एक बकरी पशुशाला से गायब मिली। वहीं भैंस के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दीवार पर खून के निशान मिले। लोगों ने तेंदुए को दीवार कूदकर भागने की आशंका जताई है। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला बंगला में सबी हैदर का परिवार रहता है। उनकी पशुशाला मंगल बाजार में तहसील के सामने हैं। सबी हैदर बुधवार की रात दो भैंस और उनके दो बच्चे, एक बकरी और एक बकरा को बांधकर घर चले गए थे। परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। रात में किसी समय तेंदुआ पेड़ के सहारे पशुशाला में घुस आया। यहां भैंस के दो बच्चों पर हमला कर दिया। इसमे एक की मौत हो गई। जबकि तेंदुए ने बकरे को अपना निवाला बना लिया। जबकि बकरी पशुशाला से गायब है। तेंदुआ जीने पर चढ़कर दीवार के सहारे कूदकर भाग निकला। गुरुवार सुबह सबी दूध निकालने पशुशाला पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मौके पर बकरे के अवशेष पड़े थे। जबकि एक पशु जख्मी और दूसरा मरा पड़ा था। एक बकरी पशुशाला से गायब थी। मौके के हालात देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी शर्मा और वन विभाग से दीकम सिंह व बहादुरसिंह मौके पर पहुंच गए। मौके पर जांच पड़ताल की। जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान मिले। जबकि पशुशाला की दीवार पर खून के धब्बे मिले। आशंका जताई जा रही कि तेंदुआ पेड़ के सहारे पशुशाला में दाखिल हुआ था। तेंदुए की आमद के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed