{"_id":"60cb9b2e8ebc3e33542e9da0","slug":"leoperd-came-in-front-of-car-of-advocate-jpnagar-news-mbd392586430","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की कार के आगे आया तेंदुआ, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की कार के आगे आया तेंदुआ, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग गंभीर नहीं है। तेंदुआ कई बार ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। लेकिन विभाग ने उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। एक बार फिर तेेंदुआ अधिवक्ता की कार के आगे दिखाई दिया है। काफी दूर तक तेंदुआ कार के आगे रहा। अधिवक्ता ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
यह मामला देहात थानाक्षेत्र के मऊ मयचक गांव के जंगल का है। यहां रहने वाले दिलशाद सैफी पेशे से अधिवक्ता है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह कार में सवार होकर अमरोहा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे तभी उनकी कार के आगे तेंदुआ आ गया। काफी देर तक तेंदुआ सड़क पर खड़ा रहा। करीब दस सेकेंड के वायरल वीडिया में तेंदुआ सड़क से जंगल की तरफ जाता दिख रहा है। तेंदुआ के जंगल में जाने के बाद अधिवक्ता कार लेकर आगे निकल सके। घर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। अधिवक्ता ने जंगल में तेंदुआ होने के संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी है। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि देहात क्षेत्र में तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।