फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard trapped on hunter's trap

शिकारी के फंदे पर फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped on hunter's trap
अमरोहा। जंगल में शिकारी द्वारा लगाए गए फंदे में अचानक तेंदुआ फंस गया। बुधवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर निकले तो उन्होंने तेंदुआ देखा। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से निकाल कर पिंजरे में कैद किया। इसके उसके अमानगढ़ टाइगर रिजर्व भिजवा दिया है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के वारसपुर गांव के जंगल किसी शिकारी ने फंदा लगाया गया था। इस फंदे में मंगलवार कर रात किसी समय तेंदुए का पैर फंस गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर काम करने के लिए निकले तो उन्होंने तेंदुआ बैठा देखा। तेंदुआ देखकर लोग दहशत में आ गए। लेकिन जैसे ही तेंदुए ने छलांग लगाई तो वह वहीं गिर पड़ा। लिहाजा ग्रामीणों को तेंदुए के फंदे में फंसने की एहसास हुआ। तेंदुए के फंदे में फंसने की खबर थोड़ी देर में पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जाम हो गई। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने तेंदुआ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएफओ देवमणि मिश्रा ने एसडीओ अजय पांडे, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, शीशपाल बिष्ट, वन दारोगा राजीव कुमार, केपी सिंह और राकेश कुमार को मौके पर भेज दिया। तेंदुआ फंदे में फंसा हुआ था, ऐसे में उसे पिंजरे में कैद करना मुश्किल हो गया। वन अधिकारियों ने पहले ग्रामीणों को दूर हटा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने तेंदुआ को किसी तरह फंदे से निकाल कर पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ही विभागीय अधिकारी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को पकड़कर बिजनौर के अमानगढ़ स्थित टाइगर रिजर्व में भेज दिया गया है। अब तक देहात क्षेत्र में तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed