फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard terror in Moradabad: Woman killed in front of her husband; attacked while weeding

मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत: पति के सामने पत्नी को मार डाला, धान के खेत से घास निकालने के दाैरान किया हमला

Tue, 25 Aug 2026 03:22 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 25 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

धान के खेत में घास निकाल रही मिथलेश देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले गया। पास मौजूद पति और ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए की लगातार दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन
Leopard terror in Moradabad: Woman killed in front of her husband; attacked while weeding
Moradabad leopard attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के गांव बहापुर बलिया में तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में मिथलेश (45) पत्नी बृजपाल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

विज्ञापन

Leopard terror in Moradabad: Woman killed in front of her husband; attacked while weeding
तेंदुए का शिकार बनी मिथिलेश और ब्रह्मो देवी - फोटो : संवाद

बहापुर बलिया में तेंदुए के हमले में महिला की मौत से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। क्षेत्र में यह आठ दिन के भीतर दूसरी महिला की मौत है। इससे पहले तीन अगस्त को लालापुर पीपलसाना में तेंदुए ने महिला को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद 15 अगस्त को राईभूड़ और बहापुर बलिया में दो किसानों पर तेंदुए ने हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हमलों के बाद वन विभाग ने ठाकुरद्वारा और कांठ क्षेत्र में निगरानी और रेस्क्यू अभियान तेज किया है। 22 अगस्त को सरकड़ा परम में भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। सोमवार को ठाकुरद्वारा के काशीराम नगर क्षेत्र में मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ खेतों में घूमती दिखाई दी थी।

विज्ञापन

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, लगातार हो रहे हमलों के बीच बहापुर बलिया में महिला की मौत ने वन विभाग की चुनौती बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आसपास के इलाकों में तेंदुओं की आवाजाही से लोग अकेले बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।

अब तक नौ तेंदुए पकड़े गए
डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक नौ तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इनमें सात को अलग-अलग चिड़ियाघरों और वन्यजीव अभ्यारण्यों में भेज दिया गया है। दो तेंदुए अभी डियर पार्क में हैं और उन्हें भी दूसरी जगह भेजने की प्रक्रिया चल रही है। कांठ और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में निगरानी के साथ तेंदुओं को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

तेंदुए को देखकर बेहोश हुई महिला
इससे पहले लालापुर पीपलसाना निवासी बीना देवी पत्नी विजयपाल सिंह तेंदुआ देखकर अचेत हो गई। बीना देवी महिलाओं के समूह के साथ गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा कर रही थी। तभी उसके सामने तेंदुआ आ गया। तेंदुआ देखकर महिला की चीख निकल गई। और वह अचेत हो गई।

महिला की आवाज सुनकर समस्त महिलाएं उसके पास आ गई। कुछ समय बाद ही वह होश में आई और सभी महिला ने सड़क पर आकर खेत में तेंदुआ होने की जानकारी दी। खेत में तेंदुए की सूचना पर सड़क पर ग्राम ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed