फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard Spotted Descending from Tree; Panic in Avvalpur

Amroha News: पेड़ से उतरता दिखा तेंदुआ, अव्वलपुर में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard Spotted Descending from Tree; Panic in Avvalpur
नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र के गांव अव्वलपुर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शुक्रवार तड़के किसान ने यूकेलिप्टस के पेड़ से तेंदुआ को उतरते हुए देखा, जिसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन तेंदुए का पता नहीं लगा। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग एहतियातन घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांव के रहने वाले चंद्रपाल सिंह अपनी बेटी सविता के साथ खेत पर जा रहे थे, तभी उन्होंने मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से तेंदुए को उतरकर गन्ने के खेत की ओर भागते देखा। इस दौरान कुत्ते भी तेंदुए के पीछे भौंकते हुए दौड़ पड़े। पास में मौजूद किसान मनोज और गुड्डू ने शोर मचाया, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। भीड़ का शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरू कर दिया। आसपास के खेतों और झाड़ियों में तलाशी ली गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है। देर शाम तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed