फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen sitting on the roadside near Guldia village

Amroha News: गुलड़िया गांव के पास सड़क किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen sitting on the roadside near Guldia village
अमरोहा। जिले में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। अब गुलड़िया गांव के पास सड़क किनारे तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए और मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

अमरोहा कलक्ट्रेट में तैनात जे बाबू रविराज सिंह, असलहा बाबू सुधीर सिंह अपने साथ निजी अस्पताल संचालक डॉ. राजेंद्र सिंह व अन्य साथियों के साथ गुलड़िया रोड स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में करीब 11 बजे सभी लोग कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गुलड़िया गांव के निकट पहुंची तभी सड़क किनारे उन्होंने तेंदुआ बैठा देखा। तभी उन्होंने अपनी कर रोक ली और मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं तेंदुए को गांव के रहने वाले किरनपाल, सोमपाल और जयप्रकाश ने भी देखा। इन लोगों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था। लेकिन ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed