{"_id":"6914f3dc0cc999820f0c4e43","slug":"leopard-seen-roaming-on-the-road-in-naugaon-people-in-panic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151386-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौगांवा में सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौगांवा में सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Thu, 13 Nov 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। अब बुधवार सुबह करीब चार बजे नौगांवा सादात से पृथ्वीपुर गांव जाने वाली सड़क पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। वहां से गुजर रही टैक्सी के चालक ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, तेंदुए को देखकर कुत्ते भी दूर भाग कर दिखाई दिए। तेंदुआ दिखाई देने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
जिले में तेंदुए की दहशत कम नहीं हुई है। मंडी धनौरा क्षेत्र में पिछले दिनों लगातार एक सप्ताह के भीतर तीन तेंदुए के शव मिले थे। लोगों में दहशत है कि इतनी बड़ी संख्या में तेंदुए कहां से आ रहे हैं। पिछले दिनों वन विभाग के अधिकारियों ने 20 से ज्यादा तेंदुए होने का दावा किया था। कभी हसनपुर तो कभी डिडौली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा मंडी धनौरा क्षेत्र में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है।
बुधवार सुबह करीब चार बजे नौगांवा सादात से पृथ्वीपुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। तभी टैक्सी चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही मामले की जानकारी पृथ्वीपुर गांव के लोगों को दी। तेंदुआ करीब पांच मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिसे देखकर लोग अपनी वाहन रोककर खड़े हो गए। बाद में तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद लोग गंतव्य के लिए निकल गए।