फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard seen in jawahar navoday vidyalay

जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंचा तेंदुआ, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
leopard seen in jawahar navoday vidyalay
नौगांवा सादात(अमरोहा)। तेंदुए का एक जोड़ा नौगांवा सादात के जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंच गया। शिक्षकों ने बारह घंटे के भीतर दो बार तेंदुए देखे। इसके बाद से शिक्षक और बच्चों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के बसेड़ा तगा गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। विद्यालय में 42 शिक्षक तैनात है, जबकि 530 छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल करते हैं। शिक्षकों का स्टाफ और सभी बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार की रात विद्यालय में तैनात खानपान सहायक संजय कुमार बिष्ट कमरे में सोए हुए थे। उनका पालतू कुत्ता घर में मौजूद था। तभी कुत्ते पर हमला करने के लिए तेंदुए का जोड़ा वहां पहुंच गया। एक तेंदुआ आवास के पास जाल पर खड़ा हो गया, जबकि दूसरा बरामदे में था। आहट होने पर संजय कुमार विष्ट की आंख खुल गईं। वह बैटरी की लाइट जलाकर बाहर निकले। तभी उन्होंने दोनों तेंदुओं को बाहर खड़े देखा। उन्होंने जाल पर खड़े तेंदुए की फोटो खींची। इसके करीब आधा घंटे बाद तेंदुए वहां से चले गए। यह बात उन्होंने विद्यालय के स्टाफ को बताई। मंगलवार को विद्यालय में पढ़ाई हुई। शाम करीब छह बजे विद्यालय के बिजली कर्मी नीरज गुप्ता बालिका हॉस्टल की तरफ गए थे। तब उन्होंने तेंदुआ पानी के टैंक पर बैठा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य राम निवास को दी। उन्होंने भी तेंदुए को देखा। तेंदुए की आमद के शिक्षक और बच्चों में दहशत का माहौल है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय परिसर में जंगल खड़ा है। पहले भी यहां तेंदुआ दिखाई देता रहा है। किसी दिन किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वन विभाग को जानकारी देना भी उचित नहीं समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed