{"_id":"6887dd3734523311f90209d3","slug":"leopard-seen-in-banskhedi-captured-on-camera-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-144684-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बांसखेड़ी में दिखा तेंदुआ, कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बांसखेड़ी में दिखा तेंदुआ, कैमरे में कैद
Tue, 29 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। क्षेत्र में फिर से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव बांसखेड़ी में एक घर के बाहर टहलता तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने तलाश किया मगर पता नहीं चल सका। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
यह मामला थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी का है। गांव में अनवार हुसैन का परिवार रहता है। उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। उनके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। रविवार रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। पास में ही उनके भाई शाहे आलम का मकान है। शाहे आलम बंगलुरु में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रूही व बच्चे थे। रात लगभग 10 बजे रूही की नजर सीसीटीवी की स्क्रीन पर पड़ी तो वह डर गईं।
उन्होंने घर के बाहर तेंदुआ टहलता देखा। उन्होंने पति को काल की। इस पर पति शाने आलम ने भाई अनवार को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया था। ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए को तलाश भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।