फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen at a closed kiln, panic

Amroha News: बंद पड़े भट्ठे पर देखा गया तेंदुआ, दहशत

Thu, 12 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen at a closed kiln, panic
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। नौगांवा क्षेत्र के कुतुबपुर हमीदपुर में तेंदुए का आतंक खत्म नहीं हुआ कि अब जोया क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

डिडौली क्षेत्र के गांव श्यौनाली और पूरनपुर के जंगल में श्यौनाली निवासी मोहम्मद शुऐब का भट्ठा है। वह काफी दिन से बंद पड़ा है। मंगलवार शाम करीब सात बजे शुऐब भट्ठे पर गए थे। उन्होंने भट्ठा परिसर में चिमनी के पास तेंदुआ बैठा देखा, जिसे देखकर वह गांव लौट आए और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने तेंदुआ को तलाश किया। लेकिन, वह हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुआ देखे जाने की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed