{"_id":"67eee8dddbbc278e3e0243af","slug":"leopard-seen-again-in-alipur-village-villagers-in-panic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137295-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अलीपुर गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अलीपुर गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
Fri, 04 Apr 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी है। 31 मार्च के बाद बुधवार शाम फिर अलीपुर कलां गांव के पास खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देखकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए की तलाश खेत में पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कामिल व मुजम्मिल बुधवार शाम अलीपुर कलां के रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पार करते एक तेंदुआ देखा, जिसे देखकर दोनों के होश उड़ गए। दोनों बाइक को मोड़कर वापस गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को खेत में तेंदुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुआ दिखाई देने वाले स्थान पर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि 31 मार्च को भी गांव के पास खेत में तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
आरोप है कि शिकायत के बावजूद वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण ने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है। उधर, डीएफओ एसपी सिंह ने मामला संज्ञान में होने से इन्कार किया है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने को कहा है।