फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard scare in Kakasaray; Forest Department sets up a cage.

Amroha News: काकासराय में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard scare in Kakasaray; Forest Department sets up a cage.
अमरोहा। जिले में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। काकासराय गांव में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। टीम लगातार निगरानी और गश्त कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अतरासी गांव में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से खलबली मच गई थी। इससे पहले काकासराय और पीठखेड़ा क्षेत्र में भी उसकी गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। ग्रामीण खेतों और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं और शाम के बाद अकेले जाने के बजाय समूह में निकल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed