फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard's fear prevailed for the second day in Nagla Mafi

नगला माफी में दूसरे दिन भी छाया रहा तेंदुए का खौफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard's fear prevailed for the second day in Nagla Mafi
Leopard's fear prevailed for the second day in Nagla Mafi - फोटो : JPNAGAR
नगला माफी निवासी बाइक सवार पर तेंदुए के झपट्टा मारने के दूसरे दिन भी ग्रामीणों में इस जंगली जानवर का खौफ दिखाई दिया। दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने एक साथ मिलकर खेतों में काम किया। उधर युवकों ने उसकी तलाश में जंगल में कांबिंग की। वन विभाग की टीम भी तलाश कर चली गई।
विज्ञापन

नगला माफी गांव निवासी कपिल शर्मा पर सोमवार की रात तेंदुए ने उस वक्त झपट्टा मारा था, जब वह नजदीकी गांव खादगुर्जर से आटा पिसवाकर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए थे। अगले दिन मंगलवार की सुबह को तेंदुआ गोशाला के बाहर बैठा रहा था। खेतों में भी उसके पंजे दिखाई दिए थे। ग्रामीणों ने पूरी रात जाग कर गुजारी थी। बुधवार की सुबह ही वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची। तेंदुए को तलाश किया। बाद में युवकों ने भी कांबिंग की, मगर कहीं पर तेंदुआ नजर नहीं आया। उधर तेंदुए की दस्तक से गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। इसी खौफ के चलते ग्रामीणों ने अकेले खेतों में जाने की जहमत नहीं उठाई। समूह बनाकर काम करने को मजबूर हैं। वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि तेंदुए को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed