फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard reached near Ghansurpur primary school in amroha

लापरवाही न ले बैठे जान: स्कूल के पास पहुंचा तेंदुआ, घंटों कैद रहे बच्चे; वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष

Sat, 14 Oct 2023 07:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

ये मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के घंसूरपुर गांव का है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे प्राथमिक स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर स्कूल के आस-पास घूमने लगा।

विज्ञापन
Leopard reached near Ghansurpur primary school in amroha
तेंदुआ प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को तेंदुआ घंसूरपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंच गया। इस दौरान बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बच्चे कक्षाओं में कैद हो गए। दो घंटे तक दहशतजदा बच्चे स्कूल में कैद रहे। ग्रामीणों ने फायरिंग कर तेंदुए को भगाया और बाद में बच्चों को निकाल कर घर भेजा। वन विभाग ने पिंजरा तो भेज दिया लेकिन उसे लगाने की जहमत तक नहीं उठाई।

विज्ञापन


ये मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के घंसूरपुर गांव का है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे प्राथमिक स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर स्कूल के आस-पास घूमने लगा। गांव के रहने वाले दिवाकर सिंह का घर स्कूल के पास है। उनके घर कुछ मेहमान आए हुए थे। तभी दिवाकर सिंह की पत्नी सरिता देवी छत से नीचे कूड़ा फेंकने पहुंची तो उन्होंने तेंदुए को स्कूल के पास घूमते देखा। ये देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


तुरंत ही उन्होंने तेंदुआ होने की बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद दिवाकर सिंह ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तेंदुए के आने की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद करीब दो घंटे तक दहशतजदा बच्चे स्कूल में कैद रहे। प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह ने एबीएसए राजकुमार को फोन पर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लाठी डंडे से लैस ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने लाइसेंसी असलाह से फायरिंग भी की। इसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुओं को काफी तलाश किया, लेकिन वह गायब हो गया। उधर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सूचना पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा तो भेज दिया, लेकिन उसे जंगल में लगाने की जहमत तक नहीं उठाई। वन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष प्राप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिन से तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ खेतों पर घूमता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed