फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard pounces on motorcyclist in village; man injured by a swipe of its paw.

Amroha News: बाइक सवार ग्रामीण पर झपटा तेंदुआ, पंजा लगने से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on motorcyclist in village; man injured by a swipe of its paw.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। खेत से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। पैर पर तेंदुए का पंजा लगने से वह घायल हो गए। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

गांव संसारपुर निवासी सीताराम सैनी शहजादपुर निवासी प्रशांत के यहां मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम खेत से लौटते समय अचानक तेंदुआ पीछे से झपट पड़ा। हमले में सीताराम की पैर में तेंदुए का पंजा लग गया और वह बाइक समेत असंतुलित हो गए। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजन घायल सीताराम को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले भी शहजादपुर गांव में तेंदुए ने मुनमुन नामक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया था। लगातार दूसरी घटना से ग्रामीणों में डर है और वे तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। शाम के समय खेतों की ओर जाने से लोग बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। लोगों से खेतों पर जाते समय सतर्क रहने की अपील की गई है। दो टीमें क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed