फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard made dog a morsel

Amroha News: मूंढ़ाखेड़ा गांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
leopard made dog a morsel
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र के मूंढ़ाखेड़ा गांव में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। कई दिन से तेंदुए के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

मूंढ़ाखेड़ा गांव में किसान सुदेश सिंह का परिवार रहता है। उनके भतीजे अनुज देओल ने एक कुत्ता पाल रखा है। शुक्रवार की रात तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते को मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले गया और निवाला बना लिया। गांव के लोगों ने तेंदुए को हाजीरे तलाब की ओर जाते देखा। जानकारी मिलने पर थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुए को तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुआ के पंजों के निशान देखे। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर तेंदुआ पकड़ने की मांग की है। तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने में भी घबरा रहे हैं। वही डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ी तो पिंजरा लगवा कर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed