{"_id":"5e5fe9e98ebc3ec7b5202dd5","slug":"leopard-in-jawahar-navoday-vidyalay-jpnagar-news-mbd342175856","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुए की दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुए की दहशत बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नौगांवा सादात के जवाहर नवोदय विद्यालय में तेंदुए की दहशत बरकरार है। शिक्षक और बच्चे खौफजदा हैं। बुधवार को शिक्षकों ने वन विभाग की टीम को पत्र भेजकर तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।
नौगांवा सादात के बसेड़ा तगा गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं खौफजदा हैं। सोमवार की रात विद्यालय में तैनात खानपान सहायक संजय कुमार बिष्ट ने तेंदुए के जोड़ा को देखा था। उन्होंने तेंदुए की फोटो भी ली थी। इसके बाद मंगलवार की शाम बिजली कर्मी नीरज गुप्ता और विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास राम ने तेंदुए को छात्राओं के हॉस्टल की छत पर पानी के टैंक पर बैठा देखा था। शिक्षकों के मुताबिक पिछले दिनों तेंदुआ गर्मी के दिनों में दिखाई देता था। इन दिनों बच्चों की छुट्टियां रहती थी, लेकिन अभी छात्र-छात्राएं स्कूल में मौजूद हैं। किसी अनहोनी का खतरा बना हुआ है। जाने-अनजाने में बाहर घूमते समय तेंदुआ बच्चों पर हमला कर सकता है। बुुधवार को विद्यालय प्रधानाचार्य ने वन विभाग को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। हालांकि देर शाम तक वन विभाग की टीम विद्यालय में नहीं पहुंची थी।