फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard

जाटोवाली में खेत में बछड़े पर हमला, तेंदुए की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
leopard
गजरौला (अमरोहा)। गंगा पार खादर में स्थित गांव जाटोवाली में सुबह-सवेरे तेंदुए ने खेत में मौजूद बछड़े पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। शोर होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़े लेकिन वह जंगल में गुम हो गया। तेंदुए की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है और वे अकेले खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से वहां पिंजरा भिजवाकर सुरक्षा कराने की गुहार की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग चार बजे गांव निवासी देवेंद्र सिंह, नानक ठेकेदार, खूब चंद, कलवा उर्फ दानवीर, रिशाल सिंह, अशोक सिंह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्गीय ओमी सिंह के खेत में बछड़े के रंभाने पर वे उस ओर गए तो देखा कि तेंदुए जैसा प्रतीत हो रहा एक जंगली जानवर उसे अपना शिकार बना रहा है। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और लाठी, डंडे लेकर उसकी ओर दौड़े। जानवर बछड़े को छोड़कर वह जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद गांव भर में तेंदुआ देखे जाने का शोर हो गया। वहीं ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार गांव में ही एक निजी चिकित्सक से कराया। गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण दहशत में हैं और अकेले खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने गांव में पिंजरा रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जाटोवाली में जंगली जानवर द्वारा बछड़े पर हमला किए जाने की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भिजवाई जाएगी।
- राकेश कुमार, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed