फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured Nilgai in Faridpur area

Amroha News: फरीदपुर क्षेत्र में तेंदुए ने नीलगाय को निवाला बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured Nilgai in Faridpur area
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर में रविवार रात तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना निवाला बना लिया। नीलगाय के अवशेष एक ग्रामीण के खेत में पड़े मिले हैं। नीलगाय को अपना निवाला बनाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण खेतों में समूह में जा रहे हैं।

क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दस्तक बनी हुई है। तेंदुआ लगातार जंगली जानवरों को निवाला बना रहा है। रविवार रात गांव फरीदपुर में तेंदुए ने एक नीलगाय को निवाला बना लिया। नीलगाय के अवशेष रविराज सिंह के खेत में पड़े मिले हैं। शनिवार को तेंदुए ने गांव मलेशिया में किसी जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया था। तेंदुए की दहशत की वजह से ग्रामीणों ने पालतु पशुओं को सुरक्षित तरीके से बांधना शुरू कर दिया है। तेंदुए के लगातार अपनी लोकेशन बदलने के कारण वन विभाग भी परेशान है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि लगातार लोकेशन बदलने के कारण तेंदुए को पकड़ना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed