फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured a dog in Bhopur Taiya alias Phoolpur Adalpur

Amroha News: भोपुर तैया उर्फ फूलपुर अदलपुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a dog in Bhopur Taiya alias Phoolpur Adalpur
कैलसा (अमरोहा)। गांव भोपुर तैया उर्फ फूलपुर अदलपुर में बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ किसान के पालतू कुत्ते का उठाकर ले गया और निवाला बना लिया। गांव के बाहर कुत्ते के अवशेष मिले। शुक्रवार की रात भी तेंदुआ शावक के साथ किसान के घर के दरवाजे पर पहुंच गया। शोर मचाने पर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव भोपुर तैया उर्फ फूलपुर अदलपुर निवासी दिनेश का घर बाहरी छोर पर खेत में बना है। बृहस्पतिवार शाम के समय उनका पालतू कुत्ता घर के बाहर था। तभी तेंदुआ आया और उसे उठाकर ले गया। अगले दिन कुत्ते के अवशेष घर से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार फिर रात नौ बजे दिनेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर बैठे हुए थे। तभी उन्होंने तेंदुए को शावक के साथ अपने घर के दरवाजे पर देखा। तेंदुए को घर के दरवाजे पर देखकर दिनेश और उनके परिवार के सदस्यों ने कमरे में खुद को बंद कर लिया और शोर मचा दिया। साथ ही कुछ लोगों को फोन कर तेंदुआ होने की जानकारी दी। जिस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दिनेश के घर की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर तेंदुआ शावक के साथ जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी दूर तक तेंदुए का पीछा किया, लेकिन तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। शनिवार की सुबह ग्रामीण फिर खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने तेंदुआ और शावक के पंजों के निशान देखे। लगातार तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण तेंदुए के डर से समूह बनाकर खेतों की तरफ जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed