फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard cub seen in Kailsa, forest department team released it in the forest

Amroha News: कैलसा में दिखा तेंदुए का शावक, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

Wed, 26 Mar 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 26 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub seen in Kailsa, forest department team released it in the forest
अमरोहा देहात के गांव जलालपुर धना में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया शावक। स्रोत वन विभाग
कैलसा (अमरोहा)।
विज्ञापन

फसल की सिंचाई कर रहे किसान को तेंदुए का शावक दिखाई दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने शावक को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया है। वहीं, ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
यह मामला अमरोहा देहात क्षेत्र के जलालपुर घना गांव का है। गांव निवासी किसान विचित्र सोमवार को गांव से कुछ दूर खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक उनके सामने तेंदुए का शावक आ गया। जिसे देखकर विचित्र घबरा गए, उन्हें आसपास में तेंदुआ होने का डर सताने लगा। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने तेंदुए के शावक को पकड़ लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और शावक को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अगर जंगल में शावक मिला है तो मादा तेंदुआ भी आसपास होगी। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। शावक की उम्र करीब 15 दिन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed