फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard cub found in sugarcane field

Amroha News: गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शावक

Thu, 13 Mar 2025 11:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard cub found in sugarcane field
अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव मझौली के जंगल में मिले शावक को दिखाते अ​धिवक्ता रोहित चंदेल। स्रोत
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब मझौली गांव में गन्ने के खेत में तेंदुए का शावक मिला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची टीम शावक को पकड़कर अपने साथ ले गई। शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

देहात क्षेत्र के मझौली गांव निवासी अधिवक्ता रोहित चंदेल कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। जबकि, गांव निवासी अमीचंद उनके खेत में फसलों की देखभाल करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह अमीचंद खेत पर गन्ना काट रहे थे, तभी उन्होंने तेंदुए के शावक को घूमते देखा। उन्होंने मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अधिवक्ता रोहित चंदेल भी खेत पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी और एसडीएम सदर को शावक मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के जंगल में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। वन विभाग की अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शावक मिलने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगल में नर और मादा तेंदुए का जोड़ा है। उधर, जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के शावक को पकड़कर डीएफओ कार्यालय ले गई। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि जहां पर शावक मिला है। उसके आसपास में मादा तेंदुआ भी हो सकती है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed