फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacks cyclist, escapes unhurt

Amroha News: साइकिल सवार पर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बचा

Thu, 12 Jun 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks cyclist, escapes unhurt
कैलसा (अमरोहा)। जिले में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। नौगांवा सादात के बाद अब कैलसा में साइकिल सवार किसान प्रवीन सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ किसान को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसान को बचाया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के मोड़ी बुडेरना गांव निवासी किसान प्रवीन सिंह बुधवार सुबह क्षेत्र के ही गांव सिरसा स्थित अपने साढ़ू राजवीर के यहां गए थे। शाम करीब छह बजे वह साइकिल से लौट रहे थे। वह उक्सी गांव के जंगल में पहुंचे तो गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। झपट्टा लगते ही प्रवीन साइकिल से गिर गए। इसके बाद तेंदुआ उन्हें खींचकर खेत में ले जाने लगा।
विज्ञापन


इस पर प्रवीन सिंह ने शोर मचाया तो पास ही खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। लाठी-डंडे लिए ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल प्रवीन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक तेंदुए ने प्रवीन सिंह की गर्दन, कान और बाह पर हमला किया है। जख्मी होने के साथ-साथ प्रवीन सिंह अभी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed