{"_id":"5862b18f4f1c1b8840eecdcd","slug":"leopard-activity-in-najarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाजरपुर में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नाजरपुर में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के रायपुर पट्टी में कुत्ते को निवाला बनाने के बाद अब तेंदुए ने नाजरपुर में दस्तक दी है। मंगलवार शाम खेत में ईंट काट रहे युवकों ने तेंदुआ देखा तो दोनों की घिग्घी बंध गई। सहमे युवक चुपचाप वहां से खिसक लिए और गांव में आकर शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंचे, हालांकि तब तक तेंदुआ जा चुका था। इधर, तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव में दहशत है। वहीं वन अफसर इसे अफवाह करार दे रहे हैं।
देहात थाना क्षेत्र के गांवों में कई माह से तेंदुए का खौफ बना हुआ है। कभी किसी तो कभी किसी गांव में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिल रही है। पिछले दिनों रायपुर पट्टी में तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बना लिया था। इसलिए लौग खौफजदां हैं, अब नाजरपुर में तेंदुआ देखे जाने की बात कही जा रही है। घटनाक्रम के मुताबिक, थाना क्षेत्र के नाजरपुर गांव के धर्मेंद्र और सतेंद्र के खेत में मंगलवार की शाम दो युवक ईख काट रहे थे।
इसी बीच एक युवक की नजर दूर खेत में खड़े तेंदुए पर पड़ी। उसने अपने साथी को दिखाया तो दोनों की घिग्घी बंध गई। दोनों चुपचाप वहां से खिसक लिए। गांव में आकर शोर मचाया तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़े। उधर पहुंचे, जिधर तेंदुआ देखा गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का शोर शराबा सुन तेंदुआ खेतों में ओझल हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से देर रात तक गांव में कोई भी नहीं पहुंचा था। तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने विभाग से तेंदुए को पकड़े जाने की मांग की है।
नाजरपुर के किसान धर्मेंद्र के पास मेरा नंबर है, तेंदुआ दिखता तो मुझे जरूर बताया जाता। साथ ही मैं खुद उधर से आ रहा हूं। ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। ये केवल अफवाह है।
सुमित राठी, वन दारोगा