{"_id":"64cd339711b051b35f090e6e","slug":"leaving-children-anm-started-living-in-live-in-husband-complained-to-police-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से दिलवाओ छुटकारा: बच्चों को छोड़ लिव इन में रहने लगी एएनएम, पीड़ित ने पुलिस कर्मियों से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से दिलवाओ छुटकारा: बच्चों को छोड़ लिव इन में रहने लगी एएनएम, पीड़ित ने पुलिस कर्मियों से लगाई गुहार
Sat, 05 Aug 2023 08:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:01 AM IST
सार
मऊ निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी सरकारी नौकरी में है। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि वह किसी व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही है। इसलिए उससे छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले का निवासी सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ बृहस्पतिवार सुबह गजरौला थाने में पहुंचा। पुलिस को बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी कर गुजारा करता है। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम है और वह दो बच्चों की मां है। गजरौला सीएचसी क्षेत्र में उसकी बीते कई साल से तैनाती है।
विज्ञापन
उसकी पत्नी को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया है। उसकी पत्नी अपने प्रेमी युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही है। युवक ने पत्नी के साथ रिलेशनशिप के कागजात बनवा लिए हैं। जिस पत्नी पर उसने विश्वास कर इतनी दूर नौकरी करने भेजा, वह पति और दो बच्चों को छोड़ अपने रास्ते से भटक गई है।
विज्ञापन
वह भी पत्नी से छुटकारा चाहता है। मगर इसके लिए उसे कुछ लिखित में चाहिए। पुलिस से गुहार लगाई कि पत्नी के प्रेमी युवक से यह लिखकर दिलाया जाए कि वह उसकी पत्नी को साथ रखेगा। कोई भी घटना या अनहोनी पर मऊ निवासी जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन पत्नी के प्रेमी युवक ने पुलिस का फोन नहीं उठाया। बृहस्पतिवार को दोपहर तक उसकी लोकेशन मुरादाबाद में रही। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।