फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leader faimily was beaten by aquished

सपा नेता के परिवार को दौड़ाकर पीटा

Tue, 20 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 20 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
leader faimily was beaten by aquished
जोया टोल प्लाजा पर अस्थि विसर्जन को जा रहे लोगों से मारपीट के बाद अमरोहा के रजबपुर थाने में एसओ से शिकायत करते पीड़ित। दबंगों के हमले में टूटी कार। - फोटो : amar ujala
जोया टोल प्लाजा पर सोमवार को पर्ची को लेकर कहासुनी करना सपा नेता के रिश्तेदारों को भारी पड़ गया। विवाद के बाद टोल पर नियुक्त दबंगों ने उप्र गन्ना सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं मुरादाबाद निवासी वरिष्ठ सपा नेता जयवीर सिंह यादव के रिश्तेदार और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


कार में तोड़फोड़ की और शीशे तोड़ दिए। छह लोगों को दौड़ा कर पीटा। मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र के रफातपुरा गांव निवासी उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता जयवीर सिंह यादव के तहेरे भाई पूर्व प्रधान यशवीर सिंह यादव का तीन दिन पूर्व निधन हो गया। सोमवार की सुबह परिजन और रिश्तेदार पूर्व प्रधान की अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास दो कार थीं। रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से पर्ची को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। टोल पर रहने वाले दबंगों ने अस्थियां विसर्जित करने जा रहे लोगों को लाठी, डंडों से दौड़ाकर पीटा। परिजनों ने लूट का भी आरोप लगाया है। दबंगों की पिटाई से विक्रम, वीरभान, रविंद्र, रोहित, अभिषेक यादव निवासी रफातपुरा तथा समरपाल निवासी रायपुर मूढ़ापांडे घायल हो गए।

टोल प्लाजा पर मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची। दबंगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले आई। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर थाना पुलिस ने कल्लन, भूरा, आमिर, इमरान, कैफ व शेषनाथ के खिलाफ लूटपाट, गाली गलौच के मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी गिरफ्तार हैं। 

मारपीट की घटना के बाद सपाई रजबपुर थाने में एकत्र हो गए। जिले के भी सपाई पहुंच गए। कहने पर रजबपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जानकारी मिलते ही गन्ना सहकारी संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता जयवीर सिंह यादव थाने पहुंचे। थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। बताते हैं कि सपाइयों की थाना पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सभी पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां सपा जिलाध्यक्ष को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चनप्पा से मिल कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने को कहा। एसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


टोल प्लाजा पर हुई घटना के बाद रजबपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस तरह के मामले न हो इसके लिए टोल पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा बख्‍शा नहीं जाएगा। 
-डा.शिवा शिंपी चनप्पा पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed