फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leader distribute wach

नेता जी ने घड़ियां बांटी नहीं मिली तो हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
leader distribute wach
एप्पल वॉच - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वोटरों को लुभाने का कार्य शुरू हो गया है। आरोप के मुताबिक नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव पीपली मेकचंद में मंगलवार शाम को एक पूर्व सांसद के समर्थकों ने दीवार घड़ी का वितरण किया। आरोप है कि इससे दलित समाज को वंचित रखा गया। इसके विरोध में उन लोगों ने हंगामा कर दिया। गिफ्ट वितरण रहे लोगों को भगा दिया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों को मुताबिक मंगलवार शाम को जिले के एक पूर्व सांसद के समर्थक गांव पीपली मेकचंद पहुंचे। यहां पर पहले तो उन्होंने मतदाता पंजीकरण कैंप लगाया। इसके बाद यहां पर दीवार घड़ियों का वितरण किया गया। इस दौरान गिफ्ट लेने के लिए सभी समाज के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


भीड़ को देखकर अनाउंसमेंट किया गया कि सभी अपने-अपने घरों में पहुंच जाएं। गिफ्ट घरों में पहुंचाया जाएगा। आरोप है कि दलित समाज के घरों को छोड़कर घर-घर दीवार घड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान दलित समाज के धर्मपाल सिंह, हरपाल सिंह, संतराम, रामकुंवर सिंह, छोटे, रिंकू, राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, नन्हें सिंह, रामफल सिंह आदि ग्रामीणों ने भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो गिफ्ट बांट रहे लोगों को भगा दिया गया। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि नेताजी द्वारा भेदभाव किया गया है, बात दीवार घड़ी की नहीं है, दलितों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed