Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LCD found switched off during PET; FIR registered against the executing agency

Amroha News: पीईटी के दौरान बंद मिली एलसीडी, कार्यदायी संस्था पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
LCD found switched off during PET; FIR registered against the executing agency
अमरोहा। पीईटी में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था में लापरवाही सामने आई है। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम में लगी दो एलसीडी में से एक खराब मिली। शुक्रवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव के निरीक्षण में खामी मिलने पर केंद्र प्रभारी ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीईटी परीक्षा का दूसरा दिन था। जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां कार्यदायी संस्था की ओर से कक्ष संख्या 10 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। केंद्र के सभी कक्षों और बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में दो एलसीडी लगाई गई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था। उस समय दोनों एलसीडी पर सभी कैमरों के दृश्य प्रदर्शित हो रहे थे। पहली पाली में कार्यदायी संस्था का एक कर्मचारी भी कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात था। परीक्षा समाप्त होने से पहले सुबह 11:55 बजे डीएम और एसपी ने केंद्र का निरीक्षण किया तो एक एलसीडी खराब मिली। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी ने अधिकारियों को बताया कि सभी कैमरे काम कर रहे हैं, लेकिन एक बार में केवल 16 कैमरों के दृश्य ही डिस्प्ले पर दिखाई दे रहे हैं। अन्य कैमरों को देखने के लिए बार-बार दृश्य बदलने पड़ रहे हैं। जबकि नियमानुसार सभी कैमरों के दृश्य एक साथ प्रदर्शित होने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने इसे कड़ी लापरवाही माना। बाद में केंद्र प्रभारी शमीम अहमद, केंद्र अधीक्षक डॉ. जीपी सिंह और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार श्रीवास्तव की ओर से संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर देकर कार्यदायी संस्था पर जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं करने की तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed