फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LB Shastri Delhi and Rukmani Cricket Academy to fight for the title

Amroha News: एलबी शास्त्री दिल्ली व रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में खिताबी जंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
LB Shastri Delhi and Rukmani Cricket Academy to fight for the title
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इसमें सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली व रुक्मणी क्रिकेट क्लब की टीम आमने-सामने रही। मैच में रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने 60 रन से जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें एलबी शास्त्री दिल्ली और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीमें आमने-सामने होंगी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कराए जा रहे टूर्नामेंट में सहगल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से कासिम ने 57 और शिवम शर्मा ने 49 रनों का योगदान दिया। सहगल क्रिकेट क्लब के अरबाज ने तीन और मोनू ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली 27.4 ओवर में महज 162 रन पर ही ऑल आउट हो गई। सहगल क्रिकेट क्लब के सुल्तान ने 56 और शाहरुल ने 57 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्रिकेट की ओर से कार्तिक ने पांच और शिवा सिंह ने तीन विकेट झटके। मैच में रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने 60 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। शानदार गेंदबाजी करने के लिए कार्तिक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायर जमाल पाशा, आसिफ खान रहे जबकि स्कॉरिंग सैंटी गुप्ता ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नदीम बादशाह, भरत, विजय ठाकुर, जावेद पाशा आदि मौजूद रहे। आयोजक परवेज पाशा ने बताया कि रविवार को एलबी शास्त्री दिल्ली और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 71 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed