फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laying of the foundation stone for the road project

Amroha News: 23 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का शिलान्यास

Tue, 23 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Laying of the foundation stone for the road project
मंडी धनौरा। विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बछरायूं, कदराबाद, चाकनवाला होते हुए शाहबाजपुर तक हाईवे को जोड़ने वाली सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के करीब 100 गांवों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सड़क जर्जर स्थिति में थी और जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क की चौड़ाई भी मात्र लगभग तीन मीटर थी, जिससे यातायात प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि अब इस सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा, जिससे लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।इस दौरान पूर्व विधायक तोताराम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव रंजन, सहायक अभियंता, भाजपा पदाधिकारी सतवीर सिंह, रोहित आर्य, सोम प्रकाश, सतपाल पाल, जितेंद्र सैनी, हरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed