फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers went on strike to protest the working style of the Naib Tehsildar.

Amroha News: नायब तहसीलदार की कार्यशैली के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lawyers went on strike to protest the working style of the Naib Tehsildar.
मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार धनौरा क्षेत्र की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने एक बैठक कर उनकी कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए हड़ताल का फैसला लिया। बैठक में तहसीलदार न्यायिक के क्षेत्राधिकार में आने वाले वादों की सुनवाई एसडीएम न्यायिक द्वारा किए जाने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की एक बैठक बृहस्पतिवार को बार के सभागार में आयोजित की गई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि नायब तहसीलदार अपने कार्यालय में नहीं बैठकर अधिकांश समय एसडीएम कार्यालय में बैठते हैं। अधिवक्ताओं ने उनकी कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए सुधार की चेतावनी दी। बैठक में तहसीलदार न्यायिक के क्षेत्राधिकार में आने वाली धारा 34 की विवादित व अविवादित पत्रावलियों की सुनवाई एसडीएम न्यायिक द्वारा किए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना था कि नामांतरण वाद की पत्रावलियों को एसडीएम द्वारा निर्णित किया जाएगा। उनके आदेश के विरोध में अपील योजित करने में वैधानिक संकट पैदा हो जाएगा। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार की कार्यशैली के विरोध व वैधानिक संकट के हल की मांग को लेकर 27 फरवरी तक हड़ताल करने का निर्णय लिया। इस मौके पर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, हितेश कुमार, जयप्रकाश सैनी, तिलकराज चौहान, हरिओम सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed