{"_id":"6a1f3c94379257ce3505bf03","slug":"lawyers-went-on-strike-to-protest-against-the-non-transfer-of-kanungolawyers-went-on-strike-to-protest-against-the-non-transfer-of-kanungo-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-165065-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कानूनगो का स्थानांतरण नहीं होने के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कानूनगो का स्थानांतरण नहीं होने के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल
Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। राजस्व निरीक्षक धीरे सिंह का आश्वासन के बावजूद स्थानांतरण नहीं किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वकीलों की हड़ताल की वजह से वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बार एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार को बार के सभागार में आयोजित की गई। अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि राजस्व निरीक्षक धीरे सिंह की कार्यशैली से क्षेत्र की जनता में बेहद रोष है।
उन्हाेंने कहा कि राजस्व निरीक्षक की कार्यशैली से एसडीएम को अवगत कराते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक के स्थानांतरण का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक उनका स्थानांतरण नहीं किया गया है। वकीलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक राजस्व निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं किया जाता है। तब तक तहसील के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने अपने फैसले से एसडीएम व तहसीलदार को अवगत करा दिया है। अधिवक्ताओं के फैसले से वादकारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर हितेश कुमार, जयप्रकाश सैनी, प्रदीप अग्रवाल, अनुज त्रिवेदी, आलोक भारती आदि मौजूद थे।