{"_id":"6840b021066584fb0809a33b","slug":"lawyers-protest-against-the-working-style-of-sdm-judicial-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141205-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली व उनके न्यायालय में भ्रष्टाचार के विरोध में वकीलों ने उनके न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। वकीलों का आरोप था कि वादकारियों को परेशान किया जा रहा है। वकीलों ने डीएम से उनको हटाने की मांग की है।
बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने बुधवार को एसडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह की कार्यशैली के विरोध में उनके न्यायालय के बाहर नारेबाजी की। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि एसडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। वादकारियों को डरा धमका कर उनसे वसूली की जा रही है। वकीलों का आरोप था कि एसडीएम शिकायत के बावजूद सुधार नहीं कर रहे हैं। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया, तो हड़ताल की जाएगी। इस दौरान अनिल भटनागर, लखमी चंद, अरूण रस्तौगी, भगवान दास, धर्मेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।