{"_id":"67b24852929ec29cc9019f4d","slug":"law-student-came-to-argue-in-court-lawyers-caught-him-created-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-134477-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोर्ट में बहस करने पहुंचा विधि छात्र वकीलों ने पकड़ा, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोर्ट में बहस करने पहुंचा विधि छात्र वकीलों ने पकड़ा, हुआ हंगामा
Mon, 17 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बिना रजिस्ट्रेशन और सीओपी प्रमाणपत्र एक विधि छात्र शनिवार को एक न्यायालय में मुकदमे की बहस करने पहुंच गया। जानकारी होने पर वकीलों ने उसे पकड़ लिया। जिससे कचहरी परिसर में काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर युवक के माफीनामा देने पर मामला शांत हुआ।
शनिवार को अधिवक्ता असद अली की मृत्य होने पर बार एसोसिएशन की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया था। शोकसभा के कुछ देर बाद एक न्यायालय में विधि का छात्र बहस करने के लिए पहुंच गया। उससे बहस को मना किया तो वह अभद्रता करने लगा। इससे माहौल गरमा गया। वकील उसे पकड़कर बाहर ले आए और उससे रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी की तो वह सकपका गया। वकील उसे पकड़ कर बार एसोसिएशन के हॉल में ले गए। बार एसोसिएशन की बैठक में विधि छात्र ने बताया कि वह कचहरी के एक वरिष्ठ अधिवक्ता की तबीयत खराब होने पर उनके नाम पर काम करता है। अध्यक्ष सलीम खान के कहने पर लिखित में माफीनामा दिया और कहा कि वह कभी भी किसी भी न्यायालय में पेश नहीं होगा। इसके बाद अध्यक्ष ने उसे चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं अध्यक्ष ने जनपद के सभी लॉ काॅलेजों से शीघ्र ही समन्वय स्थापित कर विधि के विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने व उनके साथ समन्वय बैठक करने का पत्र जारी किया है।