फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lathi charge took place between two parties, three injured, case registered against eight

Amroha News: दो पक्षों में चलीं लाठियां तीन घायल, आठ पर केस दर्ज

Sat, 19 Jul 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge took place between two parties, three injured, case registered against eight
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को लाठियों से पीटा। घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार में शोएब राजा और खुर्शीद अकबर के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।
सोमवार को खुर्शीद अकबर बुध बाजार से निकल रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के शोएब, हसन हैदर, नईम हैदर उर्फ निम्मो और बिलाल ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं, शोएब रजा का आरोप है कि वह घटना के समय अपने घर पर थे। तभी रात को करीब नौ बजे तंजीम, खुर्शीद अकबर उर्फ चमन, जिसा हसन उर्फ कांतो और काजिम असगरी उनके घर के बाहर आए और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed